Tag Archives: Saharsa news

Noimg

Saharsa: नेपाल में बिहार का परचम, अंतरराष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप के विजेता बच्चों का सहरसा में सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सागरमाथा कप 2026 में जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहरसा। नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2026 (सागरमाथा कप) में शानदार प्रदर्शन कर देश और बिहार का नाम रोशन करने वाले सहरसा की स्ट्रीट डांस अकादमी के प्रतिभाशाली बच्चों एवं उनके कोच नवीन सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा मारवाड़ी महिला समिति की रजनी खां, वार्ड पार्षद ताबिश मिहिर, राजद नगर अध्यक्ष कौशल यादव, समाजसेवी सोहन झा, पूर्व मुखिया अनमोल कुमार, समाजसेवी […]

Noimg

Saharsa: सहारा इंडिया भुगतान पीड़ितों की सहायता के लिए 16 जून को होगी विशेष सभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भुगतान को लेकर संघर्ष तेज, सहरसा में जुटेंगे जमाकर्ता और अभिकर्ता सहरसा। सहारा इंडिया में जमा राशि के भुगतान को लेकर परेशान जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए 16 जून को सहरसा में एक विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। यह सभा विश्व भारती जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार, 16 जून 2026 को सुबह 11 बजे शंकर चौक स्थित मंदिर विवाह भवन की तीसरी मंजिल पर आयोजित होगी। यह जानकारी संस्थान के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कैशव कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे जमाकर्ता जिन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार सीआरसीएस रिफंड पोर्टल पर आवेदन किया है, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है अथवा आंशिक […]

Noimg

Saharsa: मोबाइल चोरी के आरोप में दामाद को मारी गोली, जांघ में लगी गोली आर-पार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

एक दिन पहले ससुराल आया था युवक, पड़ोसी ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप; पुलिस ने खोखा बरामद कर शुरू की जांच सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक को मोबाइल चोरी का दोषी ठहराते हुए गोली मार दी गई। गोली युवक की जांघ में लगी और आर-पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित घोघनपट्टी वार्ड संख्या-3 निवासी परमानंद यादव के 25 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार यादव के […]

Noimg

Saharsa: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

“बाल श्रम मिटाएँ, हर बच्चे को शिक्षा दिलाएँ” का दिया संदेश सहरसा।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहरसा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल श्रम उन्मूलन तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने, बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार ने कहा कि बाल श्रम समाज और राष्ट्र के समग्र विकास […]

SAHARSA: सड़क हादसे में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

साहेबपुर कमाल के पास हुआ दर्दनाक हादसा, प्रशासनिक व राजनीतिक जगत ने दी श्रद्धांजलि सहरसा । बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समीप गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन पुलिस पदाधिकारियों की मौत हो गई। मृतकों में पतरघट ओपी के पूर्व ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र तथा पूर्व में पतरघट ओपी में पदस्थापित रहे पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार पासवान भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पतरघट थाना क्षेत्र सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पुलिस पदाधिकारी पटना से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना […]

Saharsa: 15 जून तक पूरी हों बाढ़ तैयारी मंत्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप 15 जून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए चिन्हित आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने तथा इनका चयन यथासंभव ऊंचे स्थानों पर करने को कहा। उन्होंने पूर्वी कोशी तटबंध के चंद्रायन, कोपरिया और सुपौल क्षेत्र तथा पश्चिमी कोशी तटबंध के निर्मली क्षेत्र में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों को शीघ्र पूरा करने का […]

Saharsa: रोशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का आक्रोश मार्च- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

निष्पक्ष जांच और अविलंब रिहाई की मांग, छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर उठाई आवाज सहरसा । पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को धमसैना गांव में छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। आइडियल पब्लिक स्कूल धमसैना सह कोचिंग सेंटर के प्राचार्य राम सेठ यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण शामिल हुए। धमसैना गांव से शुरू हुआ यह मार्च विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रतिभागियों ने रोशन आनंद के समर्थन में नारे लगाए और उनकी अविलंब रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे हैं […]

Saharsa: हाईवे पर सख्ती: 15 ट्रकों का चालान, 10 ऑटो चालकों पर जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 106, 107 एवं 327ई पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 15 ट्रकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों, ले-बाय, वे-साइड सुविधाओं, पेट्रोल पंपों अथवा अन्य अधिकृत स्थानों पर ही खड़ा करें। प्रशासन ने चेतावनी दी कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती […]