5
(2)

निष्पक्ष जांच और अविलंब रिहाई की मांग, छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर उठाई आवाज

सहरसा । पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को धमसैना गांव में छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। आइडियल पब्लिक स्कूल धमसैना सह कोचिंग सेंटर के प्राचार्य राम सेठ यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण शामिल हुए।

धमसैना गांव से शुरू हुआ यह मार्च विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रतिभागियों ने रोशन आनंद के समर्थन में नारे लगाए और उनकी अविलंब रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे हैं तथा मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच होनी चाहिए।

छात्रों का आरोप था कि रोशन आनंद को कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना था कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आक्रोश मार्च के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। छात्रों और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप उचित निर्णय लेगा। प्रदर्शनकारियों ने रोशन आनंद की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए उनकी शीघ्र रिहाई की मांग दोहराई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: