5
(1)

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित कोढ़ा गेट के पास मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक से चोरी हुए मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज स्थित एक सैलून से मोबाइल चोरी हो गया था। सैलून संचालक को एक युवक पर चोरी का संदेह था। इसी बीच सूचना मिली कि संदिग्ध युवक कोढ़ा गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही सैलून संचालक और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक से चोरी हुए मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: