


परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी
नवगछिया ।
गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी श्याम शाह हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व श्याम शाह की पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।
मामले में मृतक के परिजनों द्वारा छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के आधिकारिक वक्तव्य के बाद ही हो सकेगी।
















