


वाहन जांच के दौरान कार्रवाई, बाइक और मोबाइल भी जब्त
नवगछिया ।
झंडापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त कर लिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से कुल 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी राजा कुमार, पिता रामचंद्र सिंह के रूप में की गई है।
इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 30 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
















