5
(1)

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक युवक संदिग्ध अवस्था में पहुंचा, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक को दो अज्ञात युवक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उसे भर्ती कराने के बाद दोनों वहां से चले गए।

बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं था। वह लगातार लड़खड़ा रहा था तथा स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रख पा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने टूटे-फूटे शब्दों में अपना नाम धीरज कुमार, पिता अर्जुन सिंह, निवासी संडा, थाना टिकारी, जिला गया बताया।

अस्पताल कर्मियों ने युवक के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। बताया गया कि परिजनों का संबंध चौसा क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ है, जिन्हें युवक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई।

समाचार लिखे जाने तक रात लगभग 11 बजे युवक अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती था। चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन वह नशे के प्रभाव में दिखाई दे रहा था।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि गया जिले का रहने वाला युवक आखिर नवगछिया कैसे पहुंचा और उसे अस्पताल तक कौन लेकर आया। युवक स्वयं इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: