5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक भैंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए।

अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। हालांकि उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर मवेशियों के खुले घूमने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: