5
(1)

पूर्णिया। बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद (एमएलसी) अनिल कुमार ठाकुर के पूर्णिया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लाइन बाजार स्थित सहयोग नर्सिंग होम में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि पूर्णिया की धरती से मिला स्नेह और सम्मान उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में बिहार के विकास एवं आम लोगों की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है और सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज ही एक समर्थ राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने कहा कि अनिल ठाकुर का विधान पार्षद चुना जाना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

भाजपा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अनिल ठाकुर का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी की अमूल्य धरोहर है। उनके नेतृत्व में भाजपा जनहित के मुद्दों पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने उनकी जीत को जिले के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

वहीं सीए राजीव कुमार ने कहा कि अनिल ठाकुर जैसे अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्ति का उच्च सदन में पहुंचना राज्य के लिए सुखद संकेत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनिल ठाकुर पूर्णिया सहित पूरे बिहार के विकास के लिए सदन में सशक्त आवाज साबित होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता किशोर श्रीवास्तव, मुकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित एमएलसी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: