5
(1)

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को जिला भाजपा कार्यालय, पूर्णिया में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने फीता काटकर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया।

इस अवसर पर राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की जानकारी प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा का साक्ष्य है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों, विवरणों और आंकड़ों के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन को सहज रूप से समझा जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।

भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत झलकियां प्रदर्शित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 16 जून तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

उन्होंने जिले के नागरिकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में शामिल होकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, तारा साह, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, काली शंकर, डॉ. संजीव कुमार, अभ्यम लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीत बर्मन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, आरती जायसवाल, ललिता गुप्ता, पंकज कुमारी, अनिता सिंह, सोनिका पाहूजा, सुनीति सिन्हा, सोनू निगम, विनोद सिन्हा, शुभम झा, अमृत चौरसिया, हरि दास सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: