


पूर्णिया। सनातन बोर्ड परिषद् (बिहार प्रदेश) के तत्वावधान में रविवार को सिपाही टोला स्थित शारदे कम्पेटिटिव स्कूल, डोलर हाउस चौक में पूर्णिया प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश को-ऑर्डिनेटर, बिहार प्रभारी एवं संगठन मंत्री पंडित मुनचुन झा रहे। उन्होंने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने भारत को सनातन मूल्यों के अनुरूप सशक्त राष्ट्र बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा सनातन बोर्ड आयोग के गठन की मांग को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को परिषद् से जोड़ने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि पंडित मुनचुन झा ने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश सह-को-ऑर्डिनेटर विजय गुप्ता, जयप्रकाश यादव एवं सुलेखा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन विस्तार को लेकर सुझाव दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर दीपक सिंह ने की, जबकि संचालन आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी केशव कुमार झा ने किया।
सम्मेलन में ध्रुव कुमार झा (लोकसभा सह-को-ऑर्डिनेटर, पूर्णिया), खुशबू सिंह, मनोज साह, रुपेश चौधरी, बिजली सिंह, राहुल शांडिल्य, मनीष कुमार भारती, शालीग्राम झा, सीमा झा, उषा देवी, रीना झा, किरण देवी, शंकर बंसल, दिलीप सिंह, भीम शंकर अवधेश, रुबी रानी, दीपक कुमार, विजय साह, सुशील यादव एवं आलोक कुमार सहित पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सनातन बोर्ड परिषद् के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
















