5
(1)

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुरखुर्द पंचायत के कंझिया गांव स्थित हुलाश स्थान के समीप रविवार को एक सब्जी दुकान में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी, पति रंजीत मंडल, वर्षों से उक्त स्थान पर सब्जी की दुकान चलाती हैं। अचानक दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखी करीब 20 हजार रुपये मूल्य की सब्जियां, कुछ नकद राशि एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

इसी दौरान गश्ती पर निकली डायल-112 पुलिस टीम की नजर आग पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि आग की चपेट में बगल में स्थित एक सैलून की दुकान भी आ गई। यह दुकान पुनीत ठाकुर, स्वर्गीय भैरव ठाकुर के पुत्र एवं पूर्व राजद नेता के परिवार से संबंधित बताई जा रही है। आग लगने से सैलून में रखे उपकरण एवं अन्य सामान जल गए, जिससे करीब पांच हजार रुपये की क्षति होने का अनुमान है।

स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: