5
(1)

नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी हॉस्पिटल के सभागार में नव-निर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनिल ठाकुर के सम्मान में पूर्णिया भाजपा की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवनिर्वाचित एमएलसी का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने एमएलसी अनिल ठाकुर को सनातन संस्कृति का प्रतीक ‘ॐ’ अंकित स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अनिल ठाकुर जैसे जमीनी स्तर से जुड़े और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय नेता का विधान परिषद में पहुंचना न केवल सीमांचल क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार में भाजपा संगठन को नई वैचारिक और सांगठनिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनता के बीच उनकी सक्रियता उन्हें एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि बनाती है।

पूर्णिया भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अनिल ठाकुर की जीत केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन की विचारधारा और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है और अनिल ठाकुर इसका जीवंत उदाहरण हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जलालगढ़ के बेटे और युवा नेतृत्व के प्रतीक अनिल ठाकुर की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता का भाजपा और उसके युवा नेतृत्व पर अटूट विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं ने इस चुनाव के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे विकास, पारदर्शिता और सकारात्मक राजनीति के पक्षधर हैं। यह जीत जनविश्वास और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनिल ठाकुर हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा।

समारोह के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एमएलसी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

अपने नागरिक अभिनंदन से अभिभूत एमएलसी अनिल ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं, पार्टी नेतृत्व और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को वे विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह पूरे समय उत्साह और स्वागत नारों से गूंजता रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: