


नवगछिया। एनएच-31 स्थित मकनपुर चौक के समीप आर.एन. होटल के सामने ब्रेकर के पास मंगलवार को एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अचानक असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के समय मौके पर मौजूद डायल 112 की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल युवक की पहचान शुभम कुमार (पिता- दिनेश राम), निवासी कोपरिया, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई गई।
पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उपचार के उपरांत उसे अपने साथ घर ले गए।


















