5
(3)

अंडर-14 बालिका टीम बनी उपविजेता, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल जगत में खुशी

पूर्णिया । बिहार एथलेटिक संघ, पटना के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित चार दिवसीय 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से लगभग 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पूर्णिया के खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही अंडर-14 आयु वर्ग की बालिका टीम ने उपविजेता ट्रॉफी जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपेक्षा से कहीं बेहतर रहा है और पिछले वर्ष की तुलना में अधिक पदक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को संघ की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस सफलता को खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

संघ के सचिव एम.एच. रहमान ने इसे पूर्णिया के खेल इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सफलता का श्रेय कोच असद राजा, मुसावर अहमद, फरियाद आलम और शहंशाह आलम को दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन के बल पर आने वाले वर्षों में जिले के खिलाड़ी और अधिक उपलब्धियां हासिल करेंगे।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में रविशंकर सिंह (ट्रिपल जंप), अभिन राज (ट्रिपल जंप), अभिषेक कुमार (ऊंची कूद), तुषार राज (400 मीटर हर्डल), निक्की कुमारी (100 मीटर हर्डल), कविता कुमारी (400 मीटर हर्डल), पूनम कुमारी (3000 मीटर स्टीपलचेज), सोनम कुमारी (ट्रिपल जंप) तथा अंडर-20 वर्ग की 4×400 मीटर रिले टीम की खिलाड़ी गुंजन कुमारी, सोनम कुमारी और जुली कुमारी शामिल रहीं।

रजत पदक विजेताओं में आरती कुमारी (जैवलिन थ्रो), दीपक टुडू (400 मीटर हर्डल), गुंजन कुमारी (हाई जंप) तथा अंडर-20 वर्ग की 4×100 मीटर रिले टीम की सोनम कुमारी, इंद्राणी कुमारी एवं अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीते।

कांस्य पदक विजेताओं में सोनम कुमारी (लॉन्ग जंप), अमन कुमार (हाई जंप), माही प्रिया (3000 मीटर वॉक), लक्ष्मी कुमारी मुर्मू (जैवलिन थ्रो), अमृति कुमारी (ट्रायथलॉन), जसप्रीत कौर (हैमर थ्रो), वर्षा कुमारी (डिस्कस थ्रो) तथा आंचल भारती (किड्स जैवलिन) शामिल रहीं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. ए.के. गुप्ता, संरक्षक राजेश मिश्रा, सिद्धार्थ प्रताप, डॉ. के.एस. आनंद, वरीय उपाध्यक्ष शंभू कुशाग्र, उपाध्यक्ष आलोक लोहिया, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सहसचिव राखी सिंह, अमरकांत झा, ए.के. बोस, कामिल खान, सुमित प्रकाश, अजीत कुमार सिंह, डीएसए अध्यक्ष गौतम वर्मा सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता की सफलता में संदीप कुमार सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा, जिसकी खेल संघ के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से प्रशंसा की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: