


भागलपुर। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के सहयोग से भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संबंधित प्रखंड परिसरों में आयोजित की जाएगी।
सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास के साथ एनसीसी ‘बी’ अथवा ‘सी’ प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार से 29 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि तथा रियायती दर पर आवास एवं मेस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। साथ ही 58 वर्ष तक स्थायी रोजगार का अवसर मिलने की बात कही गई है। पोस्टर में सरकारी प्रोत्साहन योजना के तहत 15 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में मिलने का भी उल्लेख किया गया है।
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं अथवा 12वीं का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, ब्लड ग्रुप प्रमाणपत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
भर्ती कार्यक्रम इस प्रकार है:
17 जून 2026 – नवगछिया प्रखंड परिसर
18 जून 2026 – खरीक प्रखंड परिसर
19 जून 2026 – बिहपुर प्रखंड परिसर
20 जून 2026 – नारायणपुर प्रखंड परिसर
22 जून 2026 – रंगराचौक प्रखंड परिसर
23 जून 2026 – गोपालपुर प्रखंड परिसर
24 जून 2026 – इस्माइलपुर प्रखंड परिसर
25 जून 2026 – सबौर प्रखंड परिसर
27 जून 2026 – सुल्तानगंज प्रखंड परिसर
30 जून 2026 – सन्हौला प्रखंड परिसर
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें 9123442674
















