5
(1)

भागलपुर : बिहार के नए महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एस. डी. संजय की नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भोला कुमार मंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भोला कुमार मंडल ने कहा कि श्री एस. डी. संजय विधि क्षेत्र के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। उनकी विधिक विशेषज्ञता, न्यायिक समझ और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता बिहार के विधिक प्रशासन को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य में कानून के शासन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा न्याय व्यवस्था के प्रति आम लोगों का विश्वास और सुदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता का पद राज्य की न्यायिक एवं संवैधानिक व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में श्री एस. डी. संजय का अनुभव और कार्यकुशलता राज्य सरकार को विधिक मामलों में प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश यादव व्यास, अधिवक्ता राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता रविरंजन कुमार, अधिवक्ता पिंटू कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी श्री एस. डी. संजय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करेंगे।

बधाई संदेश में कहा गया कि श्री एस. डी. संजय की नियुक्ति बिहार की विधिक व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक कदम है और उनके अनुभव का लाभ राज्य को निश्चित रूप से मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: