5
(2)

नवगछिया थाना क्षेत्र के चांदनगर गांव में दामाद को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 16 जून को मो. शाहिद उर्फ जूलो ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनके भांजे कैशर को उसके ससुराल चांदनगर में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को जख्मी हालत में ससुराल पक्ष के कब्जे से मुक्त कराया।

पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में नवगछिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: