5
(1)

नवगछिया : छत पर सोई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया गया कि 18 जून को वादी द्वारा खरीक थाना में आवेदन देकर सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीती रात्रि अपने घर की छत पर सो रही थी. इसी दौरान खरीक थाना के अंभो के सूरज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के संबंध में अभियुक्त के परिजनों से शिकायत करने पर वादी एवं उनके परिवार के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई. प्राप्त आवेदन के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई. पुलिस ने आरोपित सूरज कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: