5
(1)

बिहारशरीफ/राजगीर: नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित झुनकिया बाबा मंदिर के पास दो युवकों की कथित मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) भी सक्रिय हो गया है और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंज बिहारी शरण (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अयोध्या के गोला घाट मंदिर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में झुनकिया बाबा मंदिर परिसर में रह रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों—पिंटू कुमार (22) और श्रवण कुमार (22)—को इलाज के लिए पटना भेजा गया था, जहां पीएमसीएच में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: