


सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या-13 निवासी स्वर्गीय भिक्खी नोनिया के 48 वर्षीय पुत्र बैद्यनाथ नोनिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को वह अपने भतीजे के साथ पिकअप वाहन की मरम्मत कराने दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित ताराचंडी मंदिर के पास एक एजेंसी जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार बैद्यनाथ नोनिया और उनके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया।
















