


बिहार के सीमांचल क्षेत्र की महत्वाकांक्षी Gorakhpur–Siliguri Expressway परियोजना के एलाइनमेंट में बड़ा बदलाव किया गया है। नए संशोधित रूट के अनुसार अब एक्सप्रेसवे ठाकुरगंज के पश्चिमी हिस्से के बजाय पूर्वी क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इस बदलाव के साथ किशनगंज जिले के 52 मौजों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
नए रूट के तहत एक्सप्रेसवे पौवाखाली, कोईमारी, बरचौंदी, कुंजीमारी, चक्करमारी, दोगछी, बेलबाड़ी और मुरलीडांगी सहित कई गांवों से होकर पश्चिम बंगाल की ओर जाएगा। इससे पहले जिन क्षेत्रों में परियोजना की संभावना कम थी, वे अब विकास के नए केंद्र बन सकते हैं।
परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भोगड़ाबर के पास प्रस्तावित इंटरचेंज होगी, जहां से एक्सप्रेसवे का जुड़ाव NH-327E से होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में भविष्य में लॉजिस्टिक्स पार्क, होटल, वेयरहाउस और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के विकास की संभावना बढ़ेगी।
















