


नवगछिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दक्षिण बिहार प्रांत का अभ्यास वर्ग नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में 15 से 18 जून तक आयोजित किया गया। चार दिवसीय अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें नवगछिया नगर इकाई की नगर सह मंत्री दीपा कुमारी को नवगछिया जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
दीपा कुमारी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इससे पूर्व वह मदन अहिल्या महिला कॉलेज की कॉलेज मंत्री तथा एबीवीपी नवगछिया नगर इकाई की नगर सह मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
दायित्व की घोषणा के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दीपा कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की छात्रा इकाई और अधिक सशक्त होगी तथा छात्राओं के बीच संगठन का विस्तार होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद भारद्वाज, प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, पूर्व जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार, नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह, नगर मंत्री शुभम कुमार, पूर्व नगर मंत्री विक्की मिश्रा, नगर सह मंत्री सूरज यादव, जीबी कॉलेज मंत्री अंश राज, जीबी कॉलेज उपाध्यक्ष शुभम कुमार, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














