5
(2)

बेगूसराय। चकिया थाना क्षेत्र से जुड़े कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। पार्टी के बैनर तले कमलेश्वरी भवन से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय गेट के समीप पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

दिवाकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि पीड़िता द्वारा पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन और पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इस प्रकार की गंभीर घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने चकिया थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

भाकपा माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

प्रदर्शन में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर समेत पार्टी और जनसंगठनों के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: