5
(1)


नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दक्षिण बिहार प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग माता सती बिहुला विषहरी की पुण्य भूमि नवगछिया में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभ्यास वर्ग में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा वैचारिक, संगठनात्मक एवं राष्ट्रीय विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

अभ्यास वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मान गोविंद भाई नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री सुमित सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अनूप कुमार, स्वावलंबी भारत के राष्ट्रीय प्रमुख दिनेश कुमार यादव एवं संचालन समिति प्रमुख अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए युवाओं को समाज परिवर्तन का प्रमुख आधार बताया।

चार दिनों तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, संगठन की वैचारिक दृष्टि, संपर्क विस्तार, नेतृत्व विकास और आदर्श नागरिक जीवन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने “वंदे मातरम्” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए इसे भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक बताया।

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने संत रविदास के जीवन और विचारों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं मध्य-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने परिषद की वैचारिक भूमिका एवं संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार ने “संघ सृष्टि” विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, संगठन निर्माण और राष्ट्र जीवन में स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। वहीं बिहार-झारखंड क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ला ने प्रवास एवं संपर्क की महत्ता बताते हुए कहा कि संगठन का विस्तार सतत संवाद और समाज के बीच सक्रिय उपस्थिति से संभव होता है।

अभ्यास वर्ग के दौरान वैचारिक सत्रों के साथ-साथ कार्यशालाएं, समूह चर्चा, संगठनात्मक विमर्श एवं कार्ययोजना निर्माण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व विकास और संगठन विस्तार के लिए प्रशिक्षित किया गया। पूरे वर्ग में राष्ट्र प्रथम, छात्र हित सर्वोपरि एवं समाज परिवर्तन के संकल्प की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अनूप कुमार ने कहा कि अभ्यास वर्ग केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा परिसर, समाज और राष्ट्र जीवन में नेतृत्वकारी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: