5
(4)

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के गोसाईंगांव निवासी अगम पराशर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गोसाईंगांव एवं नवगछिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए अगम पराशर को शुभकामनाएं दी हैं।

अगम पराशर के पिता श्री अशोक कुमार झा एवं माता स्वर्गीय ऊषा झा हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय गोसाईंगांव से प्राप्त की। इसके बाद मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई उच्च विद्यालय नवगछिया से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गया इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी से स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल की।

बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने से पूर्व उनका चयन शहरी विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी) में संविदा आधारित सहायक अभियंता के पद पर भी हो चुका था। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

गोसाईंगांव के लाल अगम पराशर की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: