5
(6)

नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग के एक वीडियो के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति अंतिम संस्कार के दौरान रायफल से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी बमबम यादव, पिता दिनेश यादव के रूप में की गई। पहचान होने के बाद परबत्ता थाना कांड संख्या-81/26 दर्ज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

इसी क्रम में 21 जून 2026 को परबत्ता थाना पुलिस ने छापेमारी कर मामले में संलिप्त अभियुक्त बमबम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक रायफल भी बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियार के शस्त्र लाइसेंस एवं उससे संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर्ष फायरिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: