5
(1)

भागलपुर । मध्य विद्यालय झंडापुर की बीपीएससी शिक्षिका साक्षी भारती ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर चयनित होकर विद्यालय, बिहपुर, नवगछिया एवं पूरे भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नवगछिया निवासी राज कुमार साह एवं संगीता देवी की पुत्री साक्षी भारती ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनके पिता इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी साक्षी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी भारती ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीपीएससी की मेरिट सूची में 1787वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) पद के लिए उनकी रैंक 310वीं रही। इस सफलता के बाद उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मंगलवार को मध्य विद्यालय झंडापुर में उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रिय शिक्षिका का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बच्चों में अपनी शिक्षिका की सफलता को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव नयन ने कहा कि साक्षी भारती ने अपने लगभग दो वर्ष पांच माह के कार्यकाल के दौरान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी सफलता विद्यालय के छात्रों एवं अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विजय कुमार मिश्रा, कुमारी कंचनमाला, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार सुमन, संजय पासवान, रूबी कुमारी एवं खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद के प्रधानाध्यापक सह गोपगुट भागलपुर के जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने उन्हें बिहार की सांस्कृतिक पहचान मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साक्षी भारती की सफलता युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर एनकेएचएस झंडापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नौशाद आलम, शिक्षक संदीप कुमार, घनश्याम कुमार, मुरारी चौधरी तथा खेल एवं शिक्षा प्रेमी सुजीत कुमार सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने साक्षी भारती की सफलता को शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

साक्षी भारती की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: