5
(1)

भागलपुर। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चार बेड का अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अब तक सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के पहुंचने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर करना पड़ता था। लेकिन आईसीयू वार्ड शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को तत्काल सदर अस्पताल में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि आईसीयू वार्ड में 24 घंटे चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती रहेगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित इस वार्ड के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी और रेफरल की आवश्यकता भी कम होगी।

सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने कहा कि अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आईसीयू वार्ड शुरू होने से गंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नई सुविधा शुरू होने से भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: