5
(2)

भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान चाकू से हुए हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी रोशनी का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान रोशनी ने अपने भाई मो. जाहिद को मौके पर बुला लिया। इसके बाद मो. जाहिद ने आक्रोश में आकर चाकू से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि विवाद शांत कराने पहुंची सोनम पर भी चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गई। वहीं, सानाजिर भी चाकू लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना में आरोपी के पिता का नाम मो. अंबार बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।

इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है तथा प्राप्त आवेदन एवं जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: