5
(2)

नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित नगरह पंचायत में बुधवार को खेलते समय विषैले सांप के डंसने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पहचान नगरह पंचायत निवासी उमेश मंडल एवं ललिता देवी के सबसे छोटे पुत्र कृष्ण कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतक के बड़े पापा रमेश मंडल ने बताया कि घटना के समय कृष्ण के माता-पिता घर पर नहीं थे। वह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डंस लिया, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह बेसुध हो गया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मां ललिता देवी अपने बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो रही थीं, जबकि पिता उमेश मंडल, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, अपने मासूम बेटे का शव देखकर फफक पड़े।

मृतक के बड़े भाई दुर्गेश कुमार एवं बहन अर्चना कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य सुजीत कुमार, साहब कुमार, रमेश मंडल और सुधीर मंडल का भी रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: