


भागलपुर। नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी जहांगीरपुर में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बैसी जहांगीरपुर निवासी मंटू साह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी बीजो शर्मा गली में टोटो चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान बारिश में नहाने के दौरान शिवम कुमार टोटो के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया।
शिवम को बचाने पहुंचे गांव के मनीष कुमार भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
















