5
(1)

पूर्णिया: बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत रुस्तमपुर पंचायत के लोकाही चकला गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित चारों परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, नुकसान का जायजा लिया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, हाल में लगी भीषण आग में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, आवश्यक दस्तावेज तथा वर्षों की जमा-पूंजी भी नष्ट हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

सांसद ने प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही पूर्णिया के जिलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा एवं सरकारी राहत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

दौरे के दौरान सांसद ने पीड़ित परिवारों के घर बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का दायित्व पीड़ितों के साथ खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा प्रशासन से आवास, खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

इसी क्रम में सांसद पप्पू यादव दीबरा धनी पंचायत के दीबरा गांव पहुंचे, जहां सर्पदंश से दिवंगत विष्णुदेव रजक तथा हृदयाघात से दिवंगत हुलो यादव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों परिवारों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसके बाद सांसद धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के दमगड़ा गांव पहुंचे, जहां तालाब में डूबने से दिवंगत रमन यादव (अमीन) के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी तथा आपदा विभाग के अधिकारियों से बात कर नियमानुसार सरकारी मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

दौरे के दौरान सांसद ने कहा कि वे हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जरूरतमंदों की सेवा ही उनके सार्वजनिक जीवन का प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कोशल यादव, मुखिया अशोक यादव, मुखिया छोटू मंडल, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्व मुखिया ललटू यादव, गोपाल सिंह, लवकुश यादव, राहुल यादव, बमबम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: