5
(2)

नवगछिया: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भागलपुर जिले के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के 11 सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति की गई है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक और नारायणपुर को इस सूची से बाहर रखना बेहद हैरानी और चिंता का विषय है।

अरुण यादव ने कहा कि दवा वितरण और मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं होना स्थानीय जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की अनदेखी है। उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को भी निंदनीय बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: