5
(1)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति ने पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यवेक्षण गृह में कुल 78 बच्चे आवासित पाए गए, जिनमें पूर्णिया जिले के 20 एवं कटिहार जिले के 58 बच्चे शामिल हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बीच नोटबुक का वितरण भी किया तथा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों की रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कहानी की पुस्तकें, उपन्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अमरेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्त आठ शिक्षक बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा, कला एवं शिल्प, नाट्यकला, नुक्कड़ नाटक तथा कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का प्रशिक्षण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, लैब टेक्नीशियन एवं फार्मासिस्ट की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के समय बच्चों की टीबी जांच की जा रही थी। वहीं त्वचा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियमित विजिट सुनिश्चित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने गृह में उपलब्ध आवास, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को रसोईघर एवं डाइनिंग हॉल के फर्श की मरम्मत, आधुनिक नवीनीकरण, एग्जॉस्ट फैन, चिमनी संचालन तथा आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राज कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र प्रकाश, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमित प्रकाश, किशोर न्याय परिषद के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: