5
(3)

नवगछिया के आनंद निलय भवन स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा 5 जुलाई को भागलपुर में आयोजित राजद के 30वें स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

संकल्प सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान तथा संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने किया। कार्यक्रम में नवगछिया संगठन जिला के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदेश महासचिव एवं गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार बिहार के सभी 38 जिलों में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। वहीं राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम ने पार्टी के सामाजिक न्याय के संघर्ष और लालू प्रसाद यादव के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके योगदान को दबाने का प्रयास किया गया है।

सभा को अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन, आपदा प्रबंधन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

संकल्प सभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं पार्टी स्थापना दिवस के नाम पर फलदार पौधों का रोपण किया गया। वहीं प्रिंस कुमार मंडल को सर्वसम्मति से गोपालपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोनीत कर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

अंत में जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि नवगछिया से सैकड़ों राजद कार्यकर्ता भागलपुर पहुंचकर 30वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: