


नवगछिया जीआरपी थाना पुलिस ने मेमो पैसेंजर ट्रेन में चलाए गए जांच अभियान के दौरान शौचालय के पास लावारिस अवस्था में रखी 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नियमित जांच के दौरान ट्रेन के शौचालय के समीप संदिग्ध अवस्था में एक लावारिस पैकेट मिला। तलाशी लेने पर उसमें 19 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर कोई भी व्यक्ति उक्त शराब पर अपना दावा नहीं कर सका।

इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब किसके द्वारा ट्रेन में लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा दोषियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















