5
(2)

नवगछिया।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परबत्ता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक तथा 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक की खेप लेकर खगड़ा चौक से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और खगड़ा चौक पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर उस पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 154 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

मौके से पुलिस ने बाइक जब्त कर ली तथा आरोपितों के पास से 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी डियम कुमार एवं रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध परबत्ता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: