5
(2)

ने खोला मोर्चा; 15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के टी.एन.बी. महाविद्यालय में मैथिली विषय की पढ़ाई पिछले आठ महीनों से ठप होने का मामला अब छात्रों के आंदोलन का रूप लेने लगा है। शिक्षकों की कमी और शैक्षणिक अव्यवस्था से नाराज छात्रों ने मंगलवार को बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्राचार्य को मांगपत्र सौंपा।
संगठन का आरोप है कि लगातार आवेदन और शिकायतों के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षकों की नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी भी संकट में पड़ गई है।
बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) के संयोजक एवं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक सोनू कुमार निगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान अभिषेक और छात्र आशीष भी मौजूद रहे।
छात्रों ने मांग की कि मैथिली सहित सभी रिक्त पदों पर शीघ्र योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, नियमित कक्षाएं संचालित हों और महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को तत्काल पटरी पर लाया जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। संगठन का कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन समान रूप से जिम्मेदार होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: