5
(2)

नवगछिया।
रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 5.078 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति नवगछिया से सिमरिया की ओर गांजा की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस ने रंगरा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 5.078 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिमरिया निवासी कृष्णा कुमार एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

इस संबंध में रंगरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: