5
(2)

नवगछिया।

खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में घर के आगे गंदा पानी बहाने के विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान चोरहर निवासी शंकर साह की पत्नी सोनी देवी एवं उनके पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बिट्टू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घायल बिट्टू कुमार ने आरोप लगाया कि घर के सामने गंदा पानी बहाने का विरोध करने पर पड़ोसी चुन्ना महतो, सीको महतो एवं सागर महतो ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर उन्हें तथा उनकी मां को घायल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: