5
(1)

पूर्णिया । नगर पंचायत धमदाहा में गोपनीय फाइल चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 निवासी कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

चुन्ना ठाकुर ने थाना अध्यक्ष, पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के विरुद्ध लगातार आवाज उठाने तथा जांच की मांग करने के कारण उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उनका आरोप है कि दबाव बनाने की नीयत से नगर पंचायत कार्यालय के एक कर्मी द्वारा उनके विरुद्ध धमदाहा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित है। ऐसे में 4 जून की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आवेदन में 15 बिंदुओं पर जांच कराने की मांग करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है तथा निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है।

इधर, नगर पंचायत धमदाहा की कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा ने बताया कि 4 जून को चुन्ना ठाकुर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोपनीय फाइल हटाने का प्रयास किया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी आधार पर उनके विरुद्ध धमदाहा थाना में आवेदन देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: