


मृतकों के आश्रितों को सौंपे गए ₹4-4 लाख के चेक
भागलपुर । आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के आश्रितों को ₹4 लाख की सहायता राशी का चेक प्रदान किया गया। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, भागलपुर अनुसार, गोपालपुर अंचल के 5 तथा कहलगांव अंचल के 1 मृतक के निकटतम आश्रितों को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सहायता राशी का वितरण जिला पदाधिकारी, भागलपुर के निर्देशानुसार किया गया। चेक वितरण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), भागलपुर एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, भागलपुर उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी लाभुकों को सहायता राशि के चेक सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
















