5
(3)

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन पर रोक, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 8 और 9 जुलाई की रात सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। सेतु के तकनीकी निरीक्षण के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम पहुंचेगी। इसके मद्देनजर दोनों दिनों रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सेतु पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन के अनुसार, स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया के तहत आईआईटी पटना की टीम विक्रमशिला सेतु की संरचनात्मक स्थिति का विस्तृत निरीक्षण करेगी। निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी प्रकार के वाहन को सेतु से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गौरतलब है कि 3 मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने वहां बेली ब्रिज का निर्माण कराया। 7 जून से बेली ब्रिज के माध्यम से छोटे एवं चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया, जबकि भारी वाहनों के आवागमन पर अब भी रोक जारी है।

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि 8 और 9 जुलाई की रात यात्रा की योजना बनाने से पहले यातायात प्रतिबंध की जानकारी अवश्य लें तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: