5
(2)

एसपी वैभव शर्मा ने कंधों पर लगाए स्टार, कहा— पदोन्नति सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी का भी प्रतीक

नवगछिया पुलिस केंद्र में मंगलवार को 12 नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी संकेत है। उन्होंने नवप्रोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, अनुशासन, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पीपिंग सेरेमनी के दौरान जिन पुलिस पदाधिकारियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया, उनमें मुन्ना राय, दिलीप पासवान, शैलेन्द्र कुमार, रविरंजन कुमार, ज्ञानकेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, राकेश कुमार, रूपेश कुमारी, पिंटू कुमार, अखिलेश कुमार, उपेंद्र कुमार एवं अकबर अली शामिल हैं।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने नवप्रोन्नत एएसआई को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: