5
(2)

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में रणनीति पर मंथन

पूर्णिया। सीमांचल के छात्रों और युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से 11 जुलाई को पूर्णिया आर्ट गैलरी में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्णिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली अहमद खान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेशनल कॉर्डिनेशन टीम की वरिष्ठ सदस्य जीनल एन. गाला और रूबी खान ने भाग लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, छात्रों की भागीदारी, आवागमन व्यवस्था तथा आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन समस्याओं से बड़ी संख्या में युवा प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात मजबूती से रखने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह होगी कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके विचार सुनेंगे। आयोजनकर्ताओं के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांचल के युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

नेशनल कॉर्डिनेशन टीम की सदस्य जीनल एन. गाला और रूबी खान ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में बताया गया कि सीमांचल के सभी जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव और कस्बों में छात्रों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के आवागमन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में अररिया जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सैफ अली खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मारूफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कस्बा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इरफान अंसारी, प्रदेश महासचिव रहमत अली सहित कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: