5
(2)

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव चौक से कुछ दूरी पर नवगछिया–तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर शुक्रवार को दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक हाइवा का चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रहे हाइवा के चालक सुबोध कुमार का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और केबिन को तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घायल चालक सुबोध कुमार ने बताया कि वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद तिनटंगा करारी गंगा घाट–कहलगांव क्रूज सेवा के माध्यम से इस मार्ग पर भारी वाहनों, विशेषकर हाइवा की आवाजाही काफी बढ़ गई है। लगातार बढ़ रहे भारी वाहनों के दबाव के कारण इस सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: