


राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में मानव सेवा की मिसाल
पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानव सेवा का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन की तत्परता से ऑपरेशन से पूर्व महिला को आवश्यक ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के नेवालाल चौक निवासी रुसी कुमारी को ऑपरेशन से पहले चिकित्सकों ने तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। इसकी सूचना संगठन के पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन सक्रिय हो गया और तत्काल रक्तदाता की व्यवस्था की गई।
संगठन के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार ने स्वेच्छा से एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया, जिससे समय पर महिला का ऑपरेशन संभव हो सका। महिला के परिजनों ने रक्तदाता अमित कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी तथा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सेवा और सहायता पहुंचाना भी उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज का कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में स्वयं को असहाय न समझे। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ हर जरूरतमंद के साथ मजबूती से खड़ा है और रक्तदान, चिकित्सा सहायता सहित हर प्रकार की मानवीय सेवा के लिए संगठन के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज और मानवता की सेवा करता आ रहा है और भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने रक्तदाता अमित कुमार सहित संगठन के सभी युवा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सेवा भावना और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राजन कुमार, वीरु कुमार, रोहित कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















