5
(2)

पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने सिलिगुड़ी में आयोजित माइंडक्राफ्ट–2026 (द्वितीय संस्करण) अंतरविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, पूर्णिया एवं बिहार का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा दसवीं के छात्र सबल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतिभागी (बेस्ट क्विज़र)’ के प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान से नवाजा गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की करीब 75 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल का प्रतिनिधित्व सबल और दर्शील ने किया। दोनों विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और सूझ-बूझ का उत्कृष्ट परिचय देते हुए पूरे मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फाइनल चरण तक टीम दूसरे स्थान पर बनी रही, लेकिन अंतिम दौर में मामूली अंतर से पदक से चूक गई। इसके बावजूद टीम ने चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई।

प्रतियोगिता में सबल के असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘बेस्ट क्विज़र’ का व्यक्तिगत सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासित तैयारी और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान टीम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन करने वाले टीम प्रबंधक आशिष झा के योगदान की भी सराहना की गई।

विद्यालय के सचिव, निदेशक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सबल, दर्शील और आशिष झा को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, पूर्णिया तथा बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: