5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 52 ग्राम सोना, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 53 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की रात मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग निवासी नीलू देवी के घर में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लिया। पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर मधुसूदनपुर थाना में कांड संख्या 156/24 दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मधुसूदनपुर थाना और डीआईयू टीम की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की।
सबसे पहले पुलिस ने मथुरापुर निवासी सूरज साह को 11 ग्राम सोना के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नाथनगर के संतोष कुमार साह से 41 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसके बाद मिथुन कुमार मंडल की गिरफ्तारी हुई, जिसकी सूचना पर बिट्टू कुमार को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया। वहीं सज्जन कुमार को बांका जिले के हरयंडी थाना क्षेत्र से, जबकि अजय कुमार उर्फ छोटू और अमित कुमार को पश्चिम बंगाल के तारापीठ से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 47 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।
बरामद सामान में 52 ग्राम सोना,एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,53 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन प्रमुख है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों व लूटे गए सामान के संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस कार्रवाई में मधुसूदनपुर थाना, नाथनगर अंचल पुलिस और डीआईयू भागलपुर की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: