


नवगछिया थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
















